Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
कल 4 सितम्बर से शुरू होने वाले सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान के प्रति जन जागरूकता लाए जाने हेतु एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी अमित किशोर ने सीएमओ कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया उन्होंने कहा कि 14 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में जनपद के अंतर्गत क्षय रोग मरीजों के खोजने के लिए व्यापक तैयारियों के साथ जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे कि कोई भी मरीज बिना दवाई इलाज के वंचित ना रहे और संकोचवश घरों में छिपा न रहे ऐसे मरीजों को स्वास्थ्य विभाग खोज कर उनका परीक्षण कराने के साथ-साथ संपूर्ण कोर्स 6 माह तक पूर्ण करा कर ऐसे मरीजों को ठीक करने का कार्य करेगी ताकि वह स्वस्थ हो करके अपना जीवन जी सकें।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …