पीपराकोठी : प्रखंड अंतर्गत राजमार्ग 28 मधु छपरा गुमटी के निकट टेंपो एवं पिकअप मे टक्कर हो गई है। बताया जाता है कि पानी लदे टेम्पो सप्लाई के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मधुछपरा के समीप पहुंचा की बिपरीत दिशा से आ रही पीकप के टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा पिकअप के चालक ने अपने पिकअप संख्या बीआर 06जी ए5825 था वो मोतिहारी दिशा की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक से पीछा करने के उपरांत जीवधारा मे उसे पकड़ लिया गया तथा उसे घटनास्थल पर लाकर उसी गाड़ी से घायल चालक अबूलेश को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम मे भेजा गया है।
बाइक एवं डंपर गाड़ी में टक्कर
पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के मधु छपरा बायपास के निकट बाइक एवं डंपर गाड़ी मे टक्कर होने की घटना घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक रंजीत अपनी बाइक पर सवार होकर जीवधारा से अपने घर मधुछपरा जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही डंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक घायल हो गया स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेजा गया है।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …