Breaking News

तुरकौलिया पू च – देशी शराब पाउच सहित एक कारोबारी गिरफ्तार व दो फरार

तुरकौलिया . पू०च०- थानाक्षेत्र के कवलपुर कान्ही टोला में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सुबह पुलिस ने गश्ती के दौरान 210 शराब का पाउच पकडा़ ।पुलिस के अनुसार नदी के उस पार मंझार गावं से देशी पाउच बना कर नाव से कान्हीटोला लाने के क्रम में 200 एम एल के 210 पी. पाउच के साथ कवलपुर कान्ही टोला निवासी नागेन्द्र सहनी को गिरफ्तार किया गया । मौके से दो कारोबारी बीरा सहनी एंव मनोज सहनी पुलिस को देखकर भाग निकला । मामले में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी ।कि तीनों कारोबारी रात में नदी उस पार मंझार गांव में पाउच बनाकर सुबह में बेचने के लिए कवलपुर कान्ही टोला लाते हैं। तीनो कारोबारी पर बिहार मध-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *