Breaking News

बेतिया:- चम्पारण की बेटी काजल ने कोरिया में रचा इतिहास

बेतिया:- चम्पारण की बेटी काजल ने कोरिया में रचा इतिहास
चनपटिया की काजल ने साउथ कोरिया में हो रहे पांचवे विश्व कप कैरम में प्रथम स्थान हासिल कर देश और चम्पारण का नाम किया रौशन।
बेतिया/चनपटिया:- चनपटिया की कैरम क्वीन काजल ने साउथ कोरिया में हो रहे पांचवे विश्व कप कैरम में प्रथम स्थान हासिल कर देश और चम्पारण का नाम रौशन किया। भारत में कैरम के इतिहास में पहली बार कोई महिला स्विस लीग की चैंपियन बनी। काजल ने इस लीग में तीन विश्व चैंपियन पुरुष श्री लंका के चमिल कुरे, भारत के भारत के रेयाज अकबर अली, प्रशांत के मोरार को हरा कर चैंपियन बनी। अंतरास्ट्रीय कैरम एम्पायर इरशाद हुसैन इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 24 से 28 अगस्त चल रहे इस लीग में 17 देशो 86 खिलाड़ी शामिल थे। जिसमे 55 पुरुष व 31 महिला थी। बता दे कि काजल का कैरम के प्रति दिवानगी जग जाहिर है। इनकी सफलता पर पश्चिमी चम्पारण के सांसद डॉ संजय जयसवाल , अजय कुमार, एएस आलम ,नप अध्यक्ष पति दीनानाथ जैसवाल चनपटिया प्रमुख वीरेंद्र मांझी बधाई दी है। काजल इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय स्तर के कई मुकाबले जीत चुकी है। कैरम के बदौलत ही काजल वर्तमान में ओएनजीसी में कार्यरत है।
● चम्पारण की बेटी काजल को समस्त चम्परानवासी के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं । आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और चंपारण और देश का नाम रौशन करते रहें।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *