Breaking News

देवरिया – थाना मदनपुर मे 08 गोवंशीय पशु बरामद

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया –
*01- थाना मदनपुर मे 08 गोवंशीय पशु बरामद-*
आज दिनांक 11.09.2018 को प्रभारी निरीक्षक मदनपुर श्री भीष्मपाल सिंह मय हमराह उ0नि0 श्री भरत राय, का0 जुनैद खान, का0 अभय सिंह, का0 रामसुन्दर यादव, का0 ध्रुवराज मिश्रा रात्रिगश्त व चेंकिग मे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वाहन संख्या यूपी 52 एफ 5081 पिकप से आठ अदद गोवंशीय पशुओ को पिकप मे लादकर वध करने हेतु गोरखपुर की तरफ से लाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पिकप का पीछा करने पर रूद्रपुर कपरवार मार्ग के पास पिकप बरामद की गयी। जिसमे 04 बछङे 04 गाय बरामद हुई जिसमे 02 गाय मृत बरामद मिली। अभियुक्तगण रात्रि का फायदा उठाकर गाङी से भाग निकले । जिसका थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*02-निरोधात्मक कार्यवाही-* दिनांक 10.09.2018 को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡ धारा 107/116/151 सीआरपीसी में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
➡जनपदीय पुलिस द्वारा 01 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।
*03-जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-* दिनांक 10.09.2018 को जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
➡ वाहन चेकिंग के दौरान 09 वाहनों से 2700/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया।
*इसके अतिरक्ति जनपदीय पुलिस द्वारा 08 विवेचनाआे का निस्तारण किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *