Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – लाव लश्कर के साथ भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने किया नामांकन

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

गाड़ियों के काफिले को शहर के बाहर पुलिस ने रोका सलेमपुर (देवरिया)। भाजपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम ने अनेकों गाड़ियों व लाव लश्कर के साथ आज नामांकन किया। हालांकि पुलिस ने निर्धारित अस्थल से बाहर ही गाड़ियों को रोक दिया था। विजय लक्ष्मी गौतम भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर अपने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय सलेमपुर से देवरिया आई.टी.आई तक अपने समर्थको के साथ पहुची। उसके बाद सांसद रविंदर कुशवाहा एवं अपने प्रस्तावक के साथ उन्होंने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि मै सलेमपुर की जनता पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार का जनादेश मेरे पक्ष में आएगा। मै जनता से अपील करती हूँ कि मुझे पूर्ण बहुमत से विजई बनावे। उन्होंने कहा कि में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सुशासन के कार्यकाल के आधार पर जनता के बीच में हूँ। जनता का जनप्रतिनिधियों से सही संवाद जरूरी है। मेरा धर्म है कि सबसे सही संवाद रखूं। आम जनता भाजपा के साथ में है। सभी समाज का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। नामांकन के जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, भानु प्रताप सिंह, बिंदा कुशवाहा, अमित सिंह बब्लू, अमरेश सिंह बब्लू, बब्बन सिंह रघुवंशी, मोहनलाल गुप्ता, अशोक पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, बृजेश उपाध्याय, बचनदेव गोंड, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, पुनीत शाही, कन्हैया लाल जायसवाल, संजय दुबे, संजय कुशवाहा, कमलेश तिवारी, अवधेश यादव, लल्लन सिंह, सुमेश्वर सिंह, अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, पुनीत यादव, मोनू गोंड, बलवीर सिंह दादा, रणधीर गुप्ता, रत्नेश मिश्रा, सुनील यादव स्नेही, मनोज विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अजय गौतम, ओमप्रकाश मिश्र, विनय पाण्डेय, त्रिवेणी गुप्ता आदि मौजूद रहे |

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *