Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – चिकित्सकों की लापरवाही ने प्रसूता की ले ली जान चार घंटे में ही बच्ची के सिर से उठ गया मां साया

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250924 WA0003 IMG 20250924 WA0002

लार,देवरिया। लार नगर के खीरी मुहल्ला निवासिनी 30 वर्षीय निकहत परवीन पुत्री मुख्तार अहमद जिसकी शादी जनपद के बरहज में हुई थी। उसको सोमवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार पर ले गये। जहां सायं काल साढ़े छह बजे नार्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई‌। सब कुछ सही रहने के बाद कुछ घंटे बाद रक्तस्राव होने लगा और चिकित्सकों द्वारा ध्यान नहीं दे पाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ते लगी।बाद में हालत ज्यादा बिगड़ते देख प्रसूता को जनपद मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया। रात दस बजे मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रसूता को देखा तो कहा कि इसकी मृत्यु रास्ते में ही हो गई है। मृत्यु की सूचना पाते ही पति साजिद अहमद और परिजनों में चीख-पुकार मच गया। मृतका के शव को लेकर परिजन देर रात उसके ससुराल बरहज लेकर चले गए। जहां मंगलवार को दोपहर बाद बरहज स्थित कब्रिस्तान में धार्मिक रिवाजों के अनुसार मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की तीन वर्षीय बच्ची खुशी व एक दिन की जन्मी बच्ची पर से मां का साया उठ जाने से परिजनों के साथ ही हर जानने वाले का मन द्रवित हो गया।परिजन प्रसव के दौरान लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को कोस रहे हैं। मृतका बरहज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के भतीजे की पत्नी थी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …