Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – उद्योग व्यापार मंडल ने किया युवा उद्यमी राजकुमार हुए सम्मानित

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर, देवरिया। किसी भी क्षेत्र में परिश्रम करने वाले व अपने कार्य व कर्तव्यों का उचित ढंग से निर्वहन करने वाला व्यक्ति कभी भी परिचय का मोहताज नहीं होता है। उक्त बातें नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड के भगत सिंह मार्ग निवासी समाजसेवी वीरेन्द्र गुप्ता के पुत्र राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ को मलेशिया के होटल हिल्टन में डोनियर ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल द्वारा पूर्वांचल के युवा उद्यमी के रूप में सम्मानित होने के बाद नगर आगमन पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर ईमानदारी से कार्य किया जाए तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के सम्मान से युवाओं का मनोबल बढ़ता है।राजकुमार गुप्ता ने पूरे इलाके का मान सम्मान बढ़ाया है। सम्मानित करने वालों में हरिश्चंद्र जायसवाल, रवि रौनियार, संजय पांडेय, गोपीचन्द यादव, राजेश गुप्ता, प्रहलाद रौनियार, आराधना गुप्ता, निधि गुप्ता, नेहा कुमारी,पप्पू रौनियार, शिवकुमार, राकेश कुमार, मनोज जायसवाल, विजय गुप्ता, शिवसागर जायसवाल, कृष्णचंद्र गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, नन्हे जायसवाल, डॉ इकवाल अहमद,अशोक गुप्ता, उत्तम बरनवाल, अशोक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …