Breaking News
Screenshot 2026 02 28 17 26 08 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सलेमपुर /देवरिया – आज के परिवेश में मानव जीवन के लिए विज्ञान अति आवश्यक -रामप्यारे राम

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

Screenshot 2026 02 28 17 26 08 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सलेमपुर, देवरिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्रों ने स्मार्ट विलेज, भूकम्प अलार्म, ग्रीन हाउस, जलचक्र, हायडोलिक ब्रिज, राकेट लांचर, ज्वालामुखी के मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि आज के परिवेश में मानव जीवन के लिए विज्ञान अति आवश्यक है। बच्चों ने जिन मॉडलों को प्रदर्शित किया वह बहुत ही काबिले तारीफ है, इस तरह के आयोजन से बच्चों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में इस उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हमेशा ही अपने शैक्षिक कार्यक्रमों व गतिविधियों के लिए जनपद में आगे रहते हैं। प्रधानाध्यापक जैकिसुन ने कहा कि बच्चों ने आज जो भी मॉडल प्रस्तुत किये हैं उसके लिए बधाई के पात्र हैं, हर सामाजिक गतिविधियों में इनकी रूचि बनी रहती है। यह ज्ञान इनके लिए आगे बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकिशुन,चंदन गुप्ता, उग्रसेन सिंह, सुधीर मिश्र, अमीर चंद चौहान, राजीव मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, बृजेश द्विवेदी,सुधाकर मिश्र, प्रमोद पांडेय ,सुनीता यादव,रुद्र नारायण, दिलीप गोंड,जितेंद्र यादव, धीरेन्द्र द्विवेदी, रविप्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना, रवि प्रताप , अमित आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …