Breaking News

प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए सुमित गौड़ को किया गया नजरबंद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड को मनरेगा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत चंडीगढ़ में आयोजित विशाल हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित।विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पहले रात से ही उनके निवास स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे तक फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।

IMG 20260227 WA0003

सुमित गौड़ ने अपने बयान में कहा कि वे हरियाणा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए अपने सैकड़ों साथियों के साथ चंडीगढ़ प्रस्थान करने वाले थे,किंतु उससे पहले ही उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की आवाज और उसके दुख-तकलीफ की लड़ाई लड़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भारत के संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है।

इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास प्रतीत होती है।सुमित गौड़ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रोक-टोक और दबाव की राजनीति से उनका संकल्प कमजोर नहीं होगा,बल्कि वे और अधिक दृढ़ता के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों में अनावश्यक बाधा न डाली जाए।

कांग्रेस पार्टी ने भी इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना स्वस्थ परंपरा नहीं है और सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। सुमित गौड़ ने यह भी कहा कि आगे और अधिक बुलंद तरीके से जनता की आवाज उठाता रहूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …