Breaking News

पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा,कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कुमारी सैलजा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की व शोक स्तप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है,लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है।

उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों की सच्चे दिल से सेवा की और एक कर्मठ कांग्रेस नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची है जिस की भरपाई नहीं की जा सकती।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आनंद कौशिक एक मेहनती कर्मठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह सरल स्वभाव वह वाहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने दलगत राजनीति से हटकर हमेशा सामाजिक हितों के लिए काम किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक आनन्द कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कौशिक जैसे नेता की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। उन्होंने निष्ठापूर्वक ईमानदारी और वफादारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि कौशिक ने जमीन स्तर पर कार्य करके अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपने सरल स्वभाव से लोगों को जोड़ने का काम किया उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान,राव दान सिंह,आफताब अहमद,रघुवीर सिंह तेवतिया,एमएस चोपड़ा,नीरज शर्मा,शिव शंकर भारद्वाज,सुधा भारद्वाज,सतीश फागना,धनेश अदलखा,टिप्परचंद शर्मा,नारायण दत्त शर्मा,लखन कुमार सिंगला,रोहित नागर,सुमित गौड़,सोहनपाल छोकर,गोपाल शर्मा,डॉ.एसएल शर्मा,योगेश ढींगड़ा,रेनू चौहान,डॉ.सौरभ शर्मा,अशोक रावल,बाबूलाल रवि,वेद प्रकाश यादव,अनिल शर्मा,राजेंद्र चपराना,रोहताश बेदी,सतवीर डागर,मोहम्मद बिलाल,मनोज अग्रवाल,राकेश तंवर,गौरव ढींगड़ा,मुकेश अग्रवाल,अजय बैसला,बिल्लू यादव,एच एस.मलिक,वेदपाल दायमा,नेत्रपाल अधाना, एसएस दलाल,गुलशन बग्गा,जगन डागर,अनिल कुमार नेता,मुकेश डागर,सुनीता फागना,सविता चौधरी,मोनू ढिल्लो,चुन्नू राजपूत,नरेश शर्मा,वेदराम शर्मा,प्रेम यादव,शालिनी चोपड़ा,गजना लाम्बा,सुरेंद्र बबली,रोहित सिंगला,अनुज शर्मा,सुरेश बेनीवाल,ललित बंसल,दिनेश शर्मा,राहुल नागर,नरेश गोयल,सचिन शर्मा,इकबाल कुरैशी,सरदार बलजीत अरोड़ा,मोहसिन खान, तिलक,जय भगवान शर्मा,पीयूष,जवाहर ठाकुर,हरीश तंवर,शशांक जैन, पम्मी मान योगेश तंवर,रमेश सहगल,डॉ.शशी कान्त,सीएल भारद्वाज,रवि छपरोला,ईश्वर कौशिक,देवेंद्र दीक्षित,हुकम सिंह भाटी व रमेश कौशिक आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …