Ibn news Team
रिपोर्ट सुभाष यादव

गोरखपुर। पत्रकारिता में बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए सभी माध्यमों के पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार यदि संगठित होकर कार्य करें, तो उनकी आवाज और अधिक सशक्त होगी। सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के सामने पत्रकार हित सर्वोपरि है।
वे गोरखपुर के झारखंडी स्थित आरसीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला ने संगठन की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संगठन देश के 26 प्रांतों के साथ-साथ नेपाल और थाईलैंड तक पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय मंत्री सुभाष यादव ने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की विशेषता यह है कि किसी भी पत्रकार संगठन का सदस्य या पदाधिकारी यहां सम्मानपूर्वक सदस्य बन सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. संजय गुप्ता, कमलेश मणि त्रिपाठी, संजय वर्मा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, गणेश उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, मृत्युंजय पांडेय, बबलू कुमार, श्रीकांत प्रसाद, राकेश शर्मा, संगम कुमार तिवारी, संजय मिश्रा, सोनू तिवारी, श्यामानंद पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता (एडवोकेट), विश्वनाथ उपाध्याय, डॉ. मैथिली शरण प्रसाद सिंह, रामेश्वर मिश्रा, पंचानन पांडेय, समरजीत सिंह, प्रमोद पांडेय, संगम नाथ तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, शैलेश पांडेय, शैलेंद्र कुमार दुबे, विजय मिश्रा, डॉ. राम प्रकाश राव, दिनेशकांत मिश्रा, वकील प्रजापति, मनोज कुमार जैकी, कृष्ण मुरारी शर्मा, अरविंद कुमार, राकेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।