Breaking News

वाराणसी – वार्ड नम्बर 56 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पांडये के प्रतिनिधि कमलाकांत पांडेय ने किया बस्तियों में जनसंपर्क

वाराणसी, 04 मई 2023 को होने वाली नगर निकाय चुनाव प्रचार जो अपने चरम पर है उसी कड़ी में कांग्रेस की वार्ड नंबर 56 की कर्मठ व मजबूत प्रत्याशी प्रतिभा पांडयेय के प्रतिनिधि कमलाकांत पांडे उर्फ पिंटू ने अपने क्षेत्र ऐड़े, बनवारीपुर, लमही,मड़वा,, में घर- घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रतिभा पांडये के चुनाव प्रतिनिधि एडवोकेट कमलाकांत पांडये ‘पिंटू’ ने कहा कि क्षेत्र की सड़क,सीवर व स्वास्थ्य की इतनी ज्यादा समस्या होने के कारण क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि हम वादा नही नेक इरादा के साथ इस चुनाव को जीत रहे हैं अगर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पांडये को अपना आशीर्वाद दिया तो हम कह सकते हैं उनकी सारी समस्याओं का हल जल्द होगा जिससे किसी को निराशा का सामना नही करना पड़ेगा। जनसंपर्क में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता शैलेश त्रिपाठी, अभिषेक दुबे,संदीप पाठक, शैलेन्द्र तिवारी राजन, आशुतोष पांडये, मुनीश रजा, मो.इरशाद, सतेन्द्र पांडये, पंकज पांडये, रामाधार यादव, राजन सिंह,डॉ अंकित सिंह, प्रेम राजभर, सत्येन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *