Breaking News

बेतिया :-पंचायत उपचुनाव के लिए कल 112 मतदान केन्द्रों पर मतदान होंगे

बेतिया :-पंचायत उपचुनाव के लिए कल 112 मतदान केन्द्रों पर मतदान होंगे
दिनाक:-8.07.2018
बेतिया:-पश्चिम चम्पारण जिले में पंचायत प्रतिनिधियों के कुल 16 रिक्त पदों हेतु दिनांक-8.07.2018 को 112 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न कराये जायेंगे। जिसमें ग्राम पंचायत मुखिया के 3 पद, सरपंच के 2 पद, पंचायत समिति सदस्य के 3 पद एवं वार्ड सदस्य के 8 पद शामिल हैं। पंचायत उपचुनाव हेतु कुल 112 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। ग्राम पंचायत मुखिया पद का चुनाव पखनाहा डुमरिया पंचायत, बैरिया प्रखंड, रामपुर पंचायत, मैनाटांड़ प्रखंड एवं बीबी बनकटवा पंचायत, बगहा-1 प्रखंड में संपन्न होगी।
वहीं सरपंच पद का चुनाव बथना पंचायत, बैरिया प्रखंड, दनियाल परसौना पंचायत, लौरिया प्रखंड में होगा। पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव भगवानपुर पंचायत, नौतन प्रखंड, हरदीटेढ़ा पंचायत, नरकटियागंज प्रखंड, रानीपुर रमपुरवा पंचायत, चनपटिया प्रखंड संपन्न होगी। ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव यमुनापुर पंचायत, बगहा-2 प्रखंड, तधवानन्दपुर पंचायत, बैरिया प्रखण्ड, धुमनगर पंचायत, नौतन प्रखंड, सिकटा पंचायत, सिकटा प्रख्ंाड, हरदीटेढ़ा पंचायत, नरकटियागंज प्रखंड, कुंडिलपुर पंचायत, नरकटियागंज प्रखंड, केसरिया पंचायत, नरकटियागंज प्रखंड एवं बरवा बरौली पंचायत, नरकटियागंज प्रखंड में संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव को संपन्न कराने हेतु 51 पीसीसीपी को लगाया गया है।
नौतन प्रखंड में उपचुनाव संपन्न कराने हेतु श्री विवेक कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, नौतन को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं बैरिया प्रखंड में, अभिषेक आनंद, अंचल अधिकारी, बैरिया, चनपटिया प्रखंड में दीनबंधु दिवाकर, बीडीओ, चनपटिया, लौरिया प्रखंड में चंदन प्रसाद, बीडीओ, लौरिया, नरकटियागंज प्रखंड में श्री लालदेव राम, कार्यपालक दंडाधिकारी, नरकटियागंज, सिकटा प्रखंड में श्री मिथिलेश प्रसाद, बीडीओ, सिकटा, मैनाटांड़ प्रखंड में राजकिशोर प्रसाद शर्मा, बीडीओ, मैनाटांड़, बगहा-1 प्रखंड में शशशिभूषण सुमन, बीडीओ, बगहा-1 एवं बगहा-2 प्रखंड में प्रणव कुमार गिरी, बीडीओ, बगहा-2 को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *