Breaking News

बिहार ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब,देवरिया – सलेमपुर पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

Ibn News Team, deoria

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20251229 WA0004

पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस ने सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को मझौलीराज पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बजाज मैक्सिमा ऑटो रिक्शा को रोका।

तलाशी के दौरान ऑटो रिक्शा संख्या UP52 AT 8015 से बिहार ले जाई जा रही 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में कुल 240 टेट्रा पैक पाए गए, प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैक तथा प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का था। इस प्रकार कुल 43.200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार है—

1. धर्मवीर सिंह पुत्र रूदल सिंह, निवासी धरमखोर करन, थाना खामपार, जनपद देवरिया

2. ललिता देवी पत्नी स्व. मुनारिक राय, निवासी तेरसिया दीयर, थाना गंगाबृज, जिला वैशाली (बिहार)

3. पूनम देवी पत्नी पम्मी प्रसाद, निवासी राजेन्द्र नगर पूर्वी लोहानी पुल, थाना कदमकुँआ, जिला पटना (बिहार)

इस संबंध में थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0- 397/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को धारा 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …