Breaking News

बरेली: युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस को बिना सूचना दिए शव का किया अंतिम संस्कार

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस को बिना सूचना दिए शव का किया अंतिम संस्कार
बरेली फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव थानपुर में वीती रात युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या परिवार बालों ने पुलिस को बिना सूचना किये शव का किया अंतिम संस्कार मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव निकाल कर पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम हाऊस। थानपुर गांव में अजय 25 बर्ष पुत्र स्वर्गीय मदनलाल कोरी ने अपने घर मे खपरैल की कड़ी में लटक कर आत्महत्या कर ली सुबह पड़ोसियों ने देखा तो उसकी सूचना अजय के भाई विक्रम को दी वह मीरगंज में रहता है और पेट्रोल पंप पर काम करता है|
बड़ा भाई राकेश कुमार बरेली रहता और दो भाई दिनेश व नन्ने दिल्ली में काम करते है पिता जी की म्रत्यु ही चुकी है माँ विक्रम के साथ मीरगंज में रहती है ।अजय की शादी नही हुई है वह गांव में अकेला ही रहता था मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रहा था।बड़े भाई राकेश कुमार ने बताया हमारी गांव में किसी से रंजिश नही है न ही उसे किसी ने मारा है वह दिमाग से कुछ हल्का था रात को उसने खिचड़ी बनाई थी बो भी नही खाई वह ऐसी ही रखी हुई थी कानों में लीड लगी हुई थी और मोबाईल लटक रहा था उससे लगता है कि वह गाना सुन रहा हो हाँ लेकिन मुँह से खून आ रहा था उसकी जीव कटी हुई थी इस बजह से हमे किसी पर शक नही है न ही हमारी किसी से रंजिश है तो उसने अपने आप ही आत्महत्या की है इस बजह से हमने उसका अंतिम संस्कार कर दिया पुलिस ने अधजल शव निकलवा लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है ।
 
 
रिपोर्ट सौरभ पाठक ibn24x7news बरेली

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *