Breaking News

बगहा:-सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व उपसभापति जितेंद्र राव ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास एवं निरीक्षण किया

बगहा:-सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व उपसभापति जितेंद्र राव ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास एवं निरीक्षण किया
बगहा(27जून2018):-नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:25 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।वार्ड सं:25 में राजू सिंह के घर से नूरहसन के घर तक पीपीसी सड़क का (8,97,700/) आठ लाख सन्तानवें हजार सात सौ रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व उप सभापति जितेंद्र राव के द्वारा किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शिलान्यास करने के बाद सभी प्रतिनिधियों को माल्यार्पण किया गया।
और साथ ही सभापति प्रतिनिधि व उपसभापति ने सभी प्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद के वार्ड सं:25 का निरीक्षण भी किया एवं बैठक कर स्थानीय लोगों से बातचीत भी किया।मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद जुगनू आलम,अजय राउत, सुमन कुमार यादव,बिनोद शाही,गुड्डू जयसवाल एवं गणमान्य सहित स्थानीय जनता भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *