बगहा:-नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:13 में सभापति प्रतिनिधि व उपसभापति द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास
बगहा(23जून2018):-नगर परिषद बगहा के अंतर्गत वार्ड सं:13 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।वार्ड सं:13 में सच्चिदानंद पांडेय के घर से विपल राम के घर तक ही सड़क निर्माण कार्य(12,15,396 /)बारह लाख पन्द्रह हजार तीन सौ छानवें रुपये की लागत से बनने वाला पीसीसी सड़क का शिलान्यास सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम व उप सभापति जितेंद्र राव के द्वारा किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शिलान्यास करने के बाद सभी प्रतिनिधियों को माल्यार्पण किया गया।
मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद जुगनू आलम,वार्ड पार्षद मोहम्मद इमरान,उमेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमन कुमार यादव,अशोक पटेल,मनोज शाही, सुमन कुमार यादव गणमान्य सहित स्थानीय जनता भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Check Also
अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत
मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …