Breaking News

फतेहपुर – ड्यूटी के समय दुर्घटना में घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना का जवान अंबाला हरियाणा में नायक के पद पर तैनात थे

Ibn24×7 News || Reporter ~ संदीप कुमार

फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसियापुर गांव निवासी चंद्रपाल उमराव का 45 वर्षीय पुत्र मदन किशोर उमराव हरियाणा प्रदेश के अंबाला में नायक पद के पद पर तैनात थे।18 जून को जब वह ड्यूटी में जा रहे थे तभी एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था।सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।उनका शव मंगलवार को सुबह उनके पैतृक गांव आया तो कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय लोगों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी सुषमा देवी और अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।उनके एक 15 वर्षीय पुत्र अमन है। वह अपने परिवार के साथ अंबाला हरियाणा में ही रह रहे थे।उनके बड़े भाई विजय बहादुर उमराव भी सेना में कार्यरत हैं जबकि एक भाई कंधई तथा उनके पिता चंद्रपाल खेती का काम करते हैं

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *