Breaking News

परिवहन मंत्री ने विन्ध्याचल बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण यात्री सुविधाओं में लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-परिवहन मंत्री

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

लखनऊ: 11 अप्रैल, 2022

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने आज मिर्जापुर जनपद के विन्ध्याचल बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया एवं बस अड्डे की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बस स्टेशन परिसर व शौचालय की स्वच्छता में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
परिवहन मंत्री नेे कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा दी जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यात्रियों से परिवहन सुविधाओं की जानकारी ली एवं यात्रियों को समयबद्ध, स्वच्छ व समुचित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो, इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को आरामदायक, सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को यात्रा के दौरान बस में या बस स्टैण्डों पर बस का इन्तजार करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय, इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *