Breaking News

पटना : राजधानी के बिहटा में छात्रा से रेप का प्रयास

पटना : राजधानी के बिहटा में छात्रा से रेप का प्रयास

पटना जिले के बिहटा से आठवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले छात्रा शौच के लिए घर से निकली थी, तभी पड़ोस के मनचले युवकों ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने दो दिनों के बाद बिहटा थाना में दो युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। परिजनों ने बताया कि छात्रा रात के करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी, तभी पड़ोस के दो युवक सुजीत कुमार और सरबिंद कुमार ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके मुंह को कपड़ा से बांध कर मारपीट करने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
हालांकि वो अपने नापाक मकसद में कामयाब नहीं हो पाये क्योंकि पास की बोरिंग पर खेत में पटवन कर रहे किसान ने यह सब देख लिया और शोर मचा दिया, जिससे दोनों युवक भाग खड़े हुए। हालांकि जाते-जाते उन्होंने छात्रा को धमकी देते हुए कहा कि यदि केस करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़ित के पिता का कहना है कि दोनों युवक इलाके के बदमाश हैं। घटना के बाद से घरवाले दहशत में हैं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news  पटना
 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *