Breaking News

नरकटियागंज: नगर परिषद नरकटियागंज की मनमानी से जनता परेशान ।

नरकटियागंज:-नगर परिषद नरकटियागंज की मनमानी से जनता परेशान
नरकटियागंज पुरानी बजार मेन रोड पेट्रॉल पम्प से लेकर हॉस्पिटल चौक और अन्य वार्डो में नगर परिषद की मनमानी से लोग परेशान है ।मामला नाली उड़ाही का है ।
नाली से मलबा निकाल कर शुक्रवार से ही सड़क के किनारे रख दिया गया जो कड़ी धूप में मलबे से गंध बाहर निकल रही है जिसे दुकानदारों, राहगीरों को आने जाने और दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है,एक स्थानीय होटल व्यवसायी ने बताया कि मेरे होटल के सामने नाले का कचरा रख दिया गया है जिससे कल से मेरा दूकान बंद है।
स्थानीय PHC प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि इस तरह के कचरा विखरे रहने से कई तरह की वायरल संक्रमण बिमारी फ़ैल सकता है।
दुकानदार इसकी सूचना नगर परिषद को दिये लेकिन मलबे का उठाव अभी तक नहीं किया गया है।
नगर परिषद के इस रवैया से इस रोड की जनता काफी परिसान है।
एक तरफ जहा नगर परिषद के सभापति नगर को ग्रीन सिटी बनाने की बात करते है जबकि नगर परिषद शहर के कचरा उठाव में भी विफल नजर आती हैं ।
 
रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *