Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

खुखुन्दू। यूपी पब्लिक स्कूल नरौली भीखम, खुखुन्दू के प्रांगण में आयोजित त्रि-दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज प्रधानाचार्य पवन कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
आज संपन्न विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में वीरता हाउस के कृष कन्नौजिया ने प्रथम, शांति हाउस के नवीन कुशवाहा ने द्वितीय तथा शौर्य हाउस के अमीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में शौर्य हाउस की संजना गुप्ता प्रथम, शांति हाउस की आरती चौहान द्वितीय एवं सत्य हाउस की संजना मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
लेमन रेस (बालक वर्ग) में शांति हाउस के विराट कुमार शिवम प्रथम, सत्य हाउस के अमूल्य द्वितीय तथा शौर्य हाउस के निखिल गोंड तृतीय स्थान पर रहे।
लेमन रेस (बालिका वर्ग) में शांति हाउस की अनन्या शाह प्रथम, वीरता हाउस की अल्का चौहान द्वितीय एवं शौर्य हाउस की अंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
रीले रेस (बालक वर्ग) में सत्य हाउस की टीम (राज यादव, हिमांशु पांडेय, आर्यन यादव, सिद्धार्थ चौहान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांति हाउस की टीम द्वितीय तथा वीरता हाउस की टीम तृतीय स्थान पर रही।
रीले रेस (बालिका वर्ग) में शांति हाउस की ब्यूटी कुमारी, स्नेहा चौहान, खुशी यादव व आरती चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वीरता हाउस द्वितीय व शौर्य हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
बाल बैलेंसिंग गेम (बालक वर्ग) में शांति हाउस के देवांश राय प्रथम, सत्य हाउस के हिमांशु यादव द्वितीय एवं वीरता हाउस के अंकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
बाल बैलेंसिंग गेम (बालिका वर्ग) में शौर्य हाउस की परिधि मौर्या प्रथम, वीरता हाउस की नैना यादव द्वितीय एवं सत्य हाउस की रितिका चौबे तृतीय स्थान पर रहीं।
सैक रेस (बालक वर्ग) में सत्य हाउस के आर्यन यादव प्रथम, वीरता हाउस के कृष कन्नौजिया द्वितीय एवं शांति हाउस के शीनू कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सैक रेस (बालिका वर्ग) में शांति हाउस की खुशी यादव प्रथम, सत्य हाउस की प्रतिज्ञा यादव द्वितीय तथा शौर्य हाउस की शिल्पी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) में शौर्य हाउस के प्रिंस यादव प्रथम, शांति हाउस के सुमित यादव द्वितीय एवं वीरता हाउस के गोपाल तृतीय स्थान पर रहे।
लॉन्ग जंप (बालिका वर्ग) में सत्य हाउस की सुप्रिया राव प्रथम, वीरता हाउस की अंशिका कुशवाहा द्वितीय एवं शांति हाउस की प्रतिभा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
हर्डल रेस (बालक वर्ग) में वीरता हाउस के आयुष प्रभाकर प्रथम, शांति हाउस के आयुष यादव द्वितीय एवं शौर्य हाउस के आदित्य यादव तृतीय स्थान पर रहे।
हर्डल रेस (बालिका वर्ग) में सत्य हाउस की अलंकृता तिवारी प्रथम, वीरता हाउस की अंशिका कुशवाहा द्वितीय तथा शौर्य हाउस की सोनम यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राप्त अंकों के अनुसार दूसरे दिन की समाप्ति पर शौर्य हाउस 88 अंकों के साथ प्रथम, सत्य हाउस 78 अंकों के साथ द्वितीय, शांति हाउस 76 अंकों के साथ तृतीय तथा वीरता हाउस 66 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।