Breaking News
Screenshot 2025 12 21 16 18 50 41 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

देवरिया – यूपी पब्लिक स्कूल में त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, गोपालदास जी महाराज ने किया उद्घाटन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2025 12 21 16 18 50 41 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

खुखुन्दू (देवरिया)

21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को यूपी पब्लिक स्कूल, नरौली भीखम, तेनुआ खुखुन्दू के प्रांगण में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारीपुर मंदिर के महंत परमपूज्य माननीय श्री गोपालदास जी महाराज रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सलेमपुर तहसील की उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री हरिकेश यादव (नायब तहसीलदार), डॉ. राधेश्याम शुक्ल (समाजसेवी) तथा श्रीमती अंजली अरोरा (कवयित्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Screenshot 2025 12 21 16 19 27 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत रामचरितमानस एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक परेड तथा विद्यालय की ताइक्वांडो टीम द्वारा विभिन्न कलाकृतियों का भव्य एवं अनोखा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोड़कर यूपी पब्लिक स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इसके लिए उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सझवालिया श्री सतेन्द्र यादव, श्री राजेश कुशवाहा, श्री रौशन बहादुर शाही, नैतिक पाठक, अविनाश सिंह जरार, अंश सिंह, रवि यादव, शिवम सिंह, चंचल जी, अजय कुशवाहा, राजकुमार, अनिल पासवान, श्री रामआसरे कुशवाहा, अजीत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाचार लिखे जाने तक कबड्डी प्रतियोगिता में शौर्य हाउस एवं खो-खो के रोमांचक मुकाबले में शांति हाउस बढ़त बनाए हुए हैं। शेष खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होंगी

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …