Breaking News
Screenshot 2025 12 23 18 40 52 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, रोमांचक मुकाबलों के बाद हुआ भव्य पुरस्कार वितरण

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2025 12 23 18 40 52 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
देवरिया-
यू.पी. पब्लिक स्कूल नरौली भीखम, खुखुन्दू के प्रांगण में आयोजित त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल भावना, उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अंतिम दिन खेले गए विभिन्न मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
क्रिकेट (ग्रुप B एवं C) में शांति हाउस के सुमित यादव, राज यादव, हिमांशु यादव, अनमोल गुप्ता, रितेश कुमार, अंश सिंह, आकाश कुशवाहा, शिवम मौर्य, आयुष यादव, माइकल यादव एवं वैभव तिवारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्लो साइकिल रेस ग्रुप-B (बालक) में शांति हाउस के अमरनाथ यादव प्रथम, वीरता हाउस के आकाश कुशवाहा द्वितीय तथा सत्य हाउस के प्रवीन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
स्लो साइकिल रेस ग्रुप-B (बालिका) में वीरता हाउस की आरुषि यादव प्रथम, शौर्य हाउस की आयुषी यादव द्वितीय एवं शांति हाउस की अंशु कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
स्लो साइकिल रेस ग्रुप-C (बालक) में शौर्य हाउस के सत्यम मौर्य प्रथम, वीरता हाउस के अमन यादव द्वितीय एवं शांति हाउस के सुमित यादव तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं बालिकाओं में वीरता हाउस की मुस्कान मौर्य प्रथम, शौर्य हाउस की सोनम यादव द्वितीय एवं शांति हाउस की नेहा कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
चेस प्रतियोगिता ग्रुप-B (बालक) में शांति हाउस के अमरनाथ यादव प्रथम, शौर्य हाउस के कृष्णा चौहान द्वितीय एवं सत्य हाउस के आदर्श कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे।
बालिकाओं में शांति हाउस की दिव्यांशी मिश्रा प्रथम, सत्य हाउस की संस्कृति द्वितीय तथा वीरता हाउस की आराध्या ओझा तृतीय स्थान पर रहीं।
खो-खो ग्रुप-B (बालिका) में सत्य हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें संस्कृति, मानवी, रोशनी मद्धेशिया, श्रेयम पाठक, अर्पिता कुमारी यादव, रितु, दिव्या चौबे, आरुषि यादव एवं अंशु शामिल रहीं।
खो-खो ग्रुप-B (बालक) में वीरता हाउस के हर्ष, आशीष, कुंदन, सूरज, करण, शिवम, शुभम, सत्यम, विशाल, अभिजीत एवं ओम यादव की टीम प्रथम रही।
कबड्डी (बालक) में शांति हाउस प्रथम, शौर्य हाउस द्वितीय एवं वीरता हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
कबड्डी (बालिका) में सत्य हाउस प्रथम, शौर्य हाउस द्वितीय तथा वीरता हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
बैडमिंटन (बालक) में शौर्य हाउस के सूर्यांश तिवारी एवं प्रिंस यादव प्रथम, शांति हाउस के वैभव तिवारी व आकाश कुशवाहा द्वितीय तथा सत्य हाउस के गंगेश यादव व आयुष गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन (बालिका) में सत्य हाउस की अलकृता तिवारी व रिया विश्वकर्मा प्रथम, वीरता हाउस की अंशिका कुशवाहा व अनन्या चौहान द्वितीय एवं शौर्य हाउस की संजना कुशवाहा व सृष्टि यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
कैटरपिलर रेस ग्रुप-B (बालिका) में शौर्य हाउस प्रथम, वीरता हाउस द्वितीय एवं शांति हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं कैटरपिलर रेस (बालक) में शौर्य हाउस प्रथम एवं शांति हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।
हाउस वाइज अंक तालिका में शौर्य हाउस ने 126 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, शांति हाउस 115 अंकों के साथ द्वितीय तथा वीरता हाउस 101 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलकूद आयोजनों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है तथा विद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …