Ibn news team deoria
रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

शैक्षिक अभियान जिज्ञासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर के तत्वावधान में खुखुन्दू क्षेत्र के संस्थान चाणक्य एकेडमी के संयोजन में जिज्ञासा शिक्षक गौरव सम्मान एवं सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों एवं गणमान्य जनों के द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण,पूजन एवं पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समाज को ऊर्जावान करके मजबूत करने का पूरा प्रयास करने वाले देवरिया जनपद के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ विमला पाठक, डॉ पूनम मिश्रा, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी,सरिता पाण्डेय,प्रिंस तिवारी,आलोक पांडेय,सुनील कुमार यादव,आनंद मणि,डिंपी मिश्रा,ममता शाह, श्रवण कुमार राय आदि 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ रविकांत मणि त्रिपाठी जी ,जगजीत सिंह,राहुल शर्मा जी की तरफ से सभी छात्रों को प्रेरणादायक पुस्तकें उपहार में दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू नथुन राय जी ने की।
समारोह में सुविख्यात इतिहास के विशेषज्ञ डॉ दिवाकर प्रसाद तिवारी जी की पुस्तक *बाजीराव* का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर के यशश्वी पूर्व विधायक डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशर्फी पाण्डेय,श्री सुदर्शन कुशवाहा, डॉ धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी,श्री रियासत अली जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिज्ञासा समूह के सभी पदाधिकारी गण,चाणक्य एकेडमी के संयोजन में जनपद के सैकड़ों शिक्षक व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शैलेंद्र कुमार पाण्डेय एवं राहुल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो राम प्रसाद तिवारी संस्थापक जिज्ञासा समूह एवं श्री सुनील कुमार यादव ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार प्रकट किया।