Breaking News

दुमका बिहार: सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा जाहिर किया

सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा जाहिर किया
विकास के क्रम में महिला सशक्तिकरण अत्यावश्यक है।
महेश भट्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक सामाजिक कार्य है। इसके लिए अभियान चलाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपायुक्त दुमका को दूरभाष के माध्यम से इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी तथा उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य में यदि कभी उनके द्वारा प्रोत्साहन की आवश्यकता महसूस होती हो तो जिला प्रशासन के अनुरोध पर वह स्वयं इसमें सहर्ष सम्मिलित होना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि कल तक जिन महिलाओं के द्वारा शराब बनाया जा रहा था उस स्थान पर महिलाओं द्वारा बासुकी अगरबत्ती बनाया जा रहा है। हमसब का कर्तव्य है कि उनके इस प्रयास को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इसके लिए हमें बासुकी अगरबत्ती स्वयं भी खरीदनी चाहिए तथा अन्य को इसके क्रय के लिए प्रोत्साहित करना चाहिये।
उपायुक्त मुकेश कुमार ने महेश भट्ट को उनके प्रस्ताव के लिए धन्यवाद दिया|

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *