Breaking News
Screenshot 20241003 213902

गाजीपुर – MRC कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर फिल्ड से आ रही चुनौतीयों पर साझा की गयी जानकारी

Screenshot 20241003 213902

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर:जनपद के ब्लाक मोहम्मदाबाद के सभागार में एक संस्था द्वारा ब्लाक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम परिचय के साथ जिला समन्वयक संजय कुमार ने खंड विकास अधिकारी श्री यशवंत कुमार राय का बुके देकर स्वागत किया गया ।

इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी वन स्टाफ सेन्टर प्रभारी चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक का टीम के साथियों द्वारा स्वागत व अभिवादन किया गया।

संस्था के जिला समन्वयक संजय कुमार ने MRC कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर फिल्ड से आ रही चुनौतीयों से अवगत कराते हुए संस्था के उपलब्धि के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

इस दौरान मनोज कुमार ने मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि हेल्पलाइन के माध्यम से मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी,बाल मजदूरी, मजदूरी बकाया, के मामलो मे लेबर फोर्स समाजिक सुरक्षा योजना में संस्था द्वारा सहयोग किया जाता है।

महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर गौरव जी द्वारा जानकारी प्रदान किया,वन स्टाप सेन्टर प्रभारी प्रियंका ने घरेलू महिला हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न दहेज उत्पीड़न , सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112 ,181 ,1090 ,1098 , इत्यादि पर विस्तृत जानकारी दिया गया।

खण्ड विकास अधिकारी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित सभी ग्राम प्रधान व अधिकारियों से संस्था को सहयोग हेतु आदेशित किया गया।

उपस्थित AHTU प्रभारी विनोद यादव,वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रियंका , चाइल्डलाइन से संतोष सिंह व गौरव वर्मा रोजा संस्थान से जिला समन्वयक संजय कुमार,RCF गोपाल सहाय,JSF बृजेश कुमार यादव,FO, अवधेश व मनोज कुमार JS निर्मला, ऊषा यादव।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *