Breaking News
Screenshot 20241022 103029

गाजीपुर – लंबे समय बाद एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्यवाही: 2.43 करोड़ की हेरोइन बरामद

Screenshot 20241022 103029

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम द्वारा अन्तर जनपदीय मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 215 ग्राम हेरोइन नशीला पाउडर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ 43 लाख रूपये बताई जा रही है।

इसके साथ ही एक एन्ड्राइड मोबाइल फोन व एक टैबलेट व 05 ATM कार्ड तथा एक मोटर साइकिल आदि बरामद हुआ है।

एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेश गिरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मादक पदार्थ तस्कर प्यारे लाल सुमन को थाना सैदपुर के अन्तर्गत शरीफ पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से करीब 1 किग्रा 215 ग्राम हेरोईन (भूरा रंग का नशीला पाउडर) बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड़ 43 लाख है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि बरामद हेरोईन बिहार के किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर वह खुद छोटी-छोटी पुडिया बनाकर यूपी के विभिन्न जनपदो जैसे वाराणसी, मिर्जापुर जौनपुर व अन्य जिलों में छोटे-छोटे मादक पदार्थ तस्करो को बिक्री करता है।

जिससे उसे अच्छी खासी रकम मिल जाती है। मालूम कि इससे पहले भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से कुछ गिरफ्तारियां हुई थी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए थे। फिलहाल टीम गिरफ्तार तस्कर के बाकी नेटवर्क की छानबीन में जुटी हुई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *