Breaking News

गाजीपुर – गजब हाल:पुलिस ने खोला कार की डिग्गी तो अंदर मिली लडकी कहा अपनी मर्जी से बैठी हू

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाने के जलालाबाद चौराहे पर कार के डिग्गी में लड़की छुपने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचकर कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से लड़की बरामद हुई पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि हम लोग अपनी मर्जी से कहीं जा रहे थे कि अचानक जलालाबाद चौराहे से महज कुछ दूर पहले गाड़ी खराब हो गई जिसके बाद हम जान पहचान के डर से पिछली सीट होते हुए डिग्गी में चले गए जिस बीच किसी ने देख लिया कि लड़की डिग्गी में जा रही है।

इसकी सूचना पुलिस को दी की डिग्गी में लड़की है यह खबर सुनते ही तत्काल आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी से नाबालिग लड़की बरामद हुई और पुलिस थाने ले गई इसके बाद किसी अज्ञात द्वारा पुलिस के जाते ही गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया गया जिससे गाड़ी का नुकसान हुआ जब इस संबंध में चौकी इन्चार्ज महोदय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अब तक के तहकीकात में लड़की के बयान के अनुसार वह अपने मर्जी से कहीं जा रही थी कि डिग्गी में चली गई और इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी जिनके घर वालों को सूचित कर दिया गया है।

लड़की लड़का दोनों को थाने भिजवा दिया गया है वह कहां से आ रहे थे आज विद्यालय गए थे कि नहीं उनके परिजनों के आने के बाद ही जानकारी मिलेगी फिलहाल हर एंगल से जाँच की जा रही हैं जाँच के बाद यदि कुच्छ तथ्य संदेहात्मक मिलेगा तो जो भी उचित कार्यवाही होगी किया जाएगा

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *