Breaking News
Screenshot 20241230 173942

गाजीपुर अनियंत्रित बाईक की चपेट मे आकर सम्मन सेल मे तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर:सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी मोड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने दूसरी पहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दरोगा को टक्कर मार फरार हो गया ।

वही वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर इतनी जोरदार हुई की बाइक सवार यूपी पुलिस के दारोगा का सिर में गंभीर चोट लग लहूलुहान हो गई। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें सीएचसी लाया गया। जहाँ सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के घंटो बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दे की सैदपुर थाना क्षेत्र के कटघरा स्थित चकराजू गांव निवासी 54 वर्षीय प्रहलाद राम पुत्र स्व. राजा राम यूपी पुलिस मे प्रमोटेड उपनिरीक्षक थे। 1991 में बतौर कांस्टेबल भर्ती होने के बाद हेड कांस्टेबल हुए और अभी इसी साल वो विभागीय प्रमोशन पाकर उपनिरीक्षक बने थे। वह वर्तमान में प्रयागराज के कटरा थाने में सम्मन सेल में कार्यरत थे । सम्मन सेल में होने के चलते उनके पास के जनपद गाजीपुर बलिया,वाराणसी सहित चंदौली में डाक ले जाने का कार्य था। वो एक डाक ले आने के सिलसिले में ही आए थे और डाक पहुंचाकर बाइक से ही रविवार की शाम करीब 4 बजे वापिस ड्यूटी पर जा रहे थे। अभी वो भितरी मोड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचे ही थे कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ ही लहूलुहान हो गई।

वही दर्दनाक दुर्घटना के एम्बुलेंस की मदद से सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वही दुर्घटना स्थल से मृतक का घर पास होने के वजह से कुछ ही देर मे परिजन व गाँव के लोग मौके पर अस्पताल पहुंच गए। जिसके मृत्यु की सूचना पा परिजनों में हाहाकार मच गया। वही मृतक के परिजनों की अस्पताल में चीख पुकार देख हर कोई मर्माहत हो जा रहा था। इधर कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक 5 भाईयों में तीसरे नंबर के थे। उनके 2 पुत्र अश्वनी व अभिषेक सहित 2 पुत्रियां अर्चना व अनुष्का हैं। जिसमें बड़ी पुत्री अर्चना की शादी हो चुकी थी, वही अनुष्का की शादी आगामी फरवरी माह में ही होने वाली थी। लेकिन बेटी की शादी देखने से पूर्व ही वो इस दुनिया से चले गए। उनकी मौत के बाद बेटी अनुष्का व पत्नी इंदु देवी समेत सभी बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजनीति में भी रूचि होने के चलते बड़े पुत्र को गांव की प्रधानी का चुनाव भी लड़ाया था।

उनकी मौत की सूचना पाकर अस्पताल में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे और परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। वही मौके पर सपा के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य खेदन सिंह यादव, बसपा नेता रमेश प्रजापति, जितेंद्र मानव, भाजपा के भाजयूँमो जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव आदि ने पहुंचकर परिजनों से संवेदना प्रकट की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *