टीम आईबीएन न्यूज़
ब्युरो रिपोर्ट
गाजीपुर:जमानिया नगर के स्थानीय निवासी समाजसेवी नरायन दास चौरासिया ने नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष व पूर्व मे गोतस्करी को संरक्षण देने के साथ गैगेस्टर के मामले मे लम्बे समय जेल मे रहे जयप्रकाश गुप्ता मेरे उपर झूठे मुकदमे में फंसाने कुचक्र रच रहे है यह गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अध्यक्ष ने अपने सफाईकर्मी पर दबाव बनाकर झूठा मामला दर्ज कराया है। जबकि खुद ही जेल से जमानत पर बाहर है।
नारायन दास चौरासिया ने नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी बोर्ड बैठक दिखाकर व्यापारियों पर लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क का विरोध करते हुए रामलीला मैदान में धरना दिया था। इसके बाद विद्वेषवश अध्यक्ष ने सफाईकर्मी संतोष रावत पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई और अपने समर्थकों के साथ रामलीला मंच पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी आवाज दबाने और समाजसेवा के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
धरने में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। मामला स्थानीय जनता और व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, राजू चौधरी, अजय गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार मौर्य, भोला जायसवाल, नवाब खां, सरदार ख़ां, अशोक गुप्ता, राजेश चौधरी, उमेश सिंह, दिनेश रावत, जेपी यादव, फहीम अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन को वादकारी उत्थान समिति ने अपना समर्थन दिया।