Breaking News
Screenshot 20241230 173918

गाजीपुर: बीच शहर इस मूहल्ले के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, भगदड के हालात

 

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। शहर के मियांपुरा मोहल्ले में रविवार को एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरी इमारत धूं-धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण बड़ा जनहानि होने से बच गई।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इसके साथ ही नगर पालिका का वॉटर टैंकर भी मौके पर बुलाया गया, जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान शुभम और राहुल का है, जो मियांपुरा मोहल्ले में स्थित है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

मकान से उठती आग और धुएं की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *