Breaking News
Screenshot 2025 11 11 18 46 16 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

गाजीपुर:अपने विभागो की  प्रगति हर माह 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें: सीडियो

Screenshot 2025 11 11 18 46 16 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक में सीडियो ने छात्रवृति में प्रगति खराब होने, तथा पी0एम0 सूर्य योजना में प्रगति खराब होने पर संबंधित को प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य मंत्री आवास योजना में पुराने आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना मे प्राप्त आवेदनो का सत्यापन का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया पात्र लाभार्थियों को सत्यापन कर फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया।

उन्होने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की  प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड  किया जाये। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया सेतु निर्माण में जो भी समस्या आती है उसे तत्काल अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाय।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना,  प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।

बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समेत समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …