Breaking News
IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261006 WA0001

देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर संविदा अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लम्बित मांगों के सम्बन्ध में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी के अधीक्षक डॉ ए पी एन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया हैं। मांग पत्र संविदा कर्मी को समान कार्य समान वेतन, संविदा में सेवारत कर्मी की सेवाकाल में मृत्यु होने पर कर्मी के आश्रित को मृतक आश्रित के रूप में सेवा का अवसर मिलें, सभी संविदा कर्मी का कर्मचारी भविष्य निधि की कटौती की जाये। संविदा कर्मी को कैशलेश उपचार की सुविधा भी मिलनी चाहिए, संविदा कर्मी की दुर्घटना या असामयिक मृत्यु होने पर कर्मी का बीमा धनराशि 30 लाख रुपए से बढ़ा कर 50 लाख कर दिया जाये। संविदा कर्मी की सेवा की सुरक्षा नियमवाली बनाई जाये। अधीक्षक डॉ ए पी एन सिंह ने कहा कि कर्मी की मांगपत्र पर विचार हेतु उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी पर पत्रक देने वाले कर्मी में संविदा संघ के भटनी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, डॉ अनिल पाल, डॉ अजीज अहमद, डॉ अल्का गुप्ता, डॉ मुहम्मद शरीफ, बेचन तिवारी, गुलाम मोइनुद्दीन, रानी यादव, ओमप्रकाश, वसीम अहमद, मंजू यादव, कंचन सिंह, राजू मौर्य, सुनील कुमार, सुनीता मौर्या, श्याम नारायण कुशवाहा, सुनीता देवी, सनम कुमारी, मनीषा मौर्या, पुष्पा यादव, ममता भारती, सद्दाम हुसैन, आदि मौजूद रहे हैं।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 2.30.43 PM

अहरौरा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जगह-जगह हुआ रावण दहन

गोला सहुवाईन के रामलीला पोखरा और चौक बाजार आलू मिल तिराहे पर जला रावण का …