Breaking News
IMG 20261015 WA0005

देवरिया – भाजपा सरकार में महंगाई, भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20261015 WA0005

सलेमपुर,देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर एच.डी. भारती ने बुधवार को सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है, अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। महंगाई, भ्र्ष्टाचार, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नौजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। जनता अब सपा के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस सरकार को बदलने के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव, रंजीत यदुवंशी, अब्दुल्लाह अंसारी, मनोहर यादव, संदीप, राकेश, सुनील, रवि, श्रीराम शाह, शरद कुमार, अशरफ अली मंसूरी, विकाऊ प्रसाद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 2.30.43 PM

अहरौरा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जगह-जगह हुआ रावण दहन

गोला सहुवाईन के रामलीला पोखरा और चौक बाजार आलू मिल तिराहे पर जला रावण का …