Breaking News
IMG 20260708 162754
Oplus_131072

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260708 162754
Oplus_131072

देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए भूमि के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण के संबंध में बुधवार को ब्लॉक सभागार भलुअनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल ने की।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जंग बहादुर सिंह तथा राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रभावित राजस्व ग्राम भरवटिया उपाध्याय, करौंदी, बढ़पुरवा, सिधरिया एवं भलुअनी के भूमि स्वामियों एवं ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भूमि के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण से संबंधित विषयों पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही परियोजना को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, संबंधित ग्रामों के भूमि स्वामी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 204717

देवरिया – न्यायालय के स्थायी निषेधाज्ञा आदेश की अवहेलना का आरोप, दबंगों पर कब्जे के प्रयास और मारपीट का मामला

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। न्यायालय के स्थायी निषेधाज्ञा आदेश के …