Breaking News
3b8a5eaa 1128 4c1a 9474 ebcb49647b56

युवा आगाज संस्था को मिला हरियाणा बेस्ट एनजीओ का अवार्ड

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट3b8a5eaa 1128 4c1a 9474 ebcb49647b56

फरीदाबाद:28 वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव पुरुस्कार वितरण समारोह में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष किए जाने वाले पुरस्कारों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा क्लब पुरस्कार युवा आगाज संगठन को दिया गया।

आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में चल रहे युवा उत्सव मैं जसवंत पवार व उनकी टीम को कैबिनेट एवं कृषि मंत्री हरियाणा सरकार जेपी दलाल और भिवानी उपायुक्त नरेश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। विभाग के द्वारा संस्था को ₹75000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इस सम्मान के लिए जसवंत पवार ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,खेल एवं युवा विभाग मंत्री संदीप सिंह,खेल निदेशक पंकज नैन,युवा एवं सांस्कृतिक जिला अधिकारी फरीदाबाद सुनीता,जज्बा फाउंडेशन के संयोजक हिमांशु भट्ट को युवा आगाज संगठन की पूरी टीम ने आभार जताया व धन्यवाद किया।

युवा आगाज संस्था के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति विभिन्न श्रेणियों में किए गए समाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के द्वारा दिया गया है जो कि हरियाणा प्रदेश में वर्ष में एक बार युवा क्लब को दिया जाता है।

पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर जिले में जमीनी स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम,स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सड़क सुरक्षा अभियान,महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने का काम किया जाता है,जिनको ध्यान में रखते हुए विभाग के द्वारा यह सम्मान स्वरूप अवार्ड उन्हें मिला है, जिसका श्रेय पूरे फरीदाबाद वासियों,युवा आगाज संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता,फरीदाबाद खेल एवं युवा विभाग और फरीदाबाद की जागरूक मीडिया को दिया जाता है।

इस मौके पर सरपंच अजय डागर,सुनील सैनी,अमर रघुवंशी,अनुज भाटी,रामकुमार सरपंच,दीपक आजाद,अर्जुन सैनी,चंद्रपाल,कपिल देव ,पवन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *