Breaking News

युवा नेता धीरज तिवारी ने देसी शराब भट्टी नंबर एक को हटाने की जिलाधिकारी से की मांग, जिला आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच कर लिये जायजा

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर स्थित देशी शराब भट्ठी नं.1 के स्थानांतरण में चिन्हित स्थान को परिवर्तित करने व उचित स्थान पर स्थानांतरित करने के संदर्भ में आज प्रातः भाजपा के तेज तर्रार नेता धीरज तिवारी के नेतृत्व में विवेकानंद नगर के वार्ड वासी व अगल बगल के सम्मानित व्यक्तियों व व्यवसायी गण जिलाधिकारी से समस्याओं को रखा।

IMG 20220504 WA0011थोड़े ही देर बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मौके पर तत्काल पहुँच कर नगर के शराब भट्ठी नम्बर 1 हेतु अन्य उपयुक्त स्थान देखने पहुँचे। लगभग आधा दर्जन स्थानों को जिला आबकारी ने देखा जिसमें से कुछ स्थान पर दुर्गा जी की प्रतिमा रखी जाती है जिसके लिए सभी ने जहाँ मना किया तो वहीं कुछ जगह स्थानांतरित करने हेतु उपयुक्त दिखा।

IMG 20220504 WA0010जिला आबकारी अधिकारी ने सभी से कुछ दिन का समय मांगा है तथा जल्द ही नियमानुसार शराब भट्ठी हेतु उपयुक्त स्थान को ढूंढकर जल्द ही स्थानांतरण करने आश्वासन दिया है । इस मौके पर नगर के व्यवसायी सोनू तिवारी,मदन सोनी,गोविंद सोनी,शालू,विनोद मद्धेशिया व नीरज चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *