Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – चोरों ने तीन दिन में दो घरों में चोरिकर पुलिस को दिया चुनोती

Ibn news सलेमपुर/देवरिया

सलेमपुर कोतवाली छेत्र के नवलपुर चौराहे पर चोरों ने तीन दिन के अंतराल में एक दुकान व एक घर में चोरी कर स्थानीय पुलिस चौकी नवलपुर को बड़ी चुनौती दी है। मिली जानकारी के अनुसार पहली चोरी दिनांक 30 अप्रैल की रात्रि में नवलपुर चौराहे से मात्र पचास मीटर की दूरी पर स्तिथ एक ब्रियानी शॉप में हुई जिसमें एक इन्वर्टर व बैटरी चोरों द्वारा चुराया गया जिसकी लिखित सूचना दुकान मालिक फखरुद्दीन पुत्र मोइनुद्दीन ने पुलिस को देकर चोरों के विरुद्ध कठोर कार्येवाई करने की गुहार लगाई थी उसके तीसरे दिन दिनांक 3 मई की रात्रि में बेखौफ चोरों ने स्थानीय पुलिस चौकी से लग भाग तीन सौ मीटर की दूरी नवलपुर रोड पर बने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा व अंदर जाकर अलमारी को छतिग्रस्त कर उसमें रखा सोने चांदी के आभूषणों नकदी सहित लग भाग तीन लाख की चोरी कर फरार हो गए जिसकी सूचना भवन स्वामी रामलखन सैनी पुत्र मनबोध सैनी ने भी चोरों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की पुलिस से गुहार लगाई है एक के बाद एक हुई चोरी से जहां स्थानीय लोगों मेँ डर का माहौल हैं वहीं पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहा है। यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी चोरों ने दर्जनों दुकान व घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है पीड़ितों द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी जाती रही है परंतु अभी तक किसी चोर की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नही हो पाई है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं तभी यहां चोरों ने एक के बाद एक चोरी करने का सिलसिला जारी रक्खा है। बताया जाता है कि पीड़ित रामलखन सैनी पुत्र मनबोध सैनी विगत कई वर्षों से ठेला सहित भुजा बेचने का कार्य कर अपने परिवार का गुजारा करता है इसमें उसका पुत्र भी एक अतिरिक्त ठेला लगाकर अपने पिता का सहयोग करता है पिता पुत्र कठोर मेहनत कर कुछ अपने घर में पूंजी बनाई थी वह भी चोरों के हाथ लग गई जिससे राम लखन सहित पूरा परिवार दुखी व सहमा हुआ है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *