Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 26 at 11.20.27 PM

गोरक्षपीठ के आध्यात्मिक, योगिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अवदानों से समाज को जागरुक करती है योगवाणी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से हर महीने प्रकाशित होने वाली योगवाणी पत्रिका में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह ने “नाथ पंथ और महायोगी गोरखनाथ” विषय पर एक सारगर्भित लेख लिखा है। जो नाथ पंथ की महत्ता के साथ-साथ बाबा गोरखनाथ और गोरखनाथ मंदिर के महत्व को दर्शाती है।
कुलपति जी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर से हर महीने निकलने वाली यह पत्रिका धर्म, संस्कृति,अध्यात्म और योग पर आधारित पत्रिका है। इसमें नाथ पंथ, नाथ परंपरा, नाथ योगी, नाथ तीर्थ स्थल, नाथ योगी के साथ ही सनातन धर्म से संबंधित आलेख प्रकाशित हैं। यह पत्रिका श्री गोरक्षपीठ के धार्मिक, आध्यात्मिक, योगिक सांस्कृतिक और सामाजिक अवदानों से समाज को जागरुक करती रही है। महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने 1976 में पत्रिका का शुभारंभ किया था। 46 वर्षों से यह पत्रिका गोरखनाथ मंदिर और नाथ पंथ की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस पत्रिका के प्रधान संपादक श्री गोरक्षपीठाधीश्वर और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज हैं।
योगवाणी के संपादक डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने रविवार को कुलपति प्रो राजेश सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें योगवाणी के नवंबर अंक की प्रति प्रदान की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *