Breaking News

देवरिया पुलिस का मानवीय चेहरा, गरीब परिवार को लिया गया गोद, महिला समेत बच्चों को आर्थिक सहायता की गयी

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

 


आज दिनांक 26.09.2021 को थानाध्यक्ष बरियारपुर उ0नि0 विजय बहादुर के संज्ञान में आया कि ग्राम बड़हरा निवासी श्रीमती रमावती देवी पत्नी स्व0 रामप्रीत राजभर केे पति की मृत्यु के पश्चात उनके घर में की अर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी। श्रीमती रमावती देवी द्वारा लोगों के घरों, निजी एवं प्राथमिक विद्यालयों में दाई का कार्य करते हुए अपने तीन बच्चों जो क्रमशः 06 वर्ष, 10 वर्ष एवं 12 वर्ष का पालन पोषण काफी मुश्किल से करती हैं। थानाध्यक्ष बरियापुर द्वारा मौके पर जाकर महिला से बात-चीत करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी तथा एक मानवीय चेहरे को परिलक्षित करते हुए महिला को 25,00/-रूपये एवं बच्चों व महिला को कपड़े दिये गये तथा भविष्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराये जाने हेतु बताया गया तथा बच्चों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में भेजने एवं शिक्षा प्राप्त करने के संबन्ध में भी वार्ता करते हुए बताया गया कि बच्चों को अब समय से विद्यालय भेजीए एवं उनसे कहीं पर इस उम्र में काम न करवाया जाये। आज ये बच्चे शिक्षित हो जाएंगें तो इनके साथ-साथ आपका भी भविष्य उज्जवल होगा।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *