Breaking News

अश्लील गानों की बदौलत समारोहों में जाने से डर रही महिलायें

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज में आज कल अश्लील गीतों का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। विवाह समारोह, बाजारों तथा अन्य अवसरों पर ऐसे गीत अक्सर चलाए जाते हैं जिनके कारण जहां महिलाओं को सभ्य समाज में शर्मिदगी महसूस करनी पड़ रही है तो वहीं युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस तरह के गीत कुछ समय के लिए तो लोकप्रियता हासिल तो कर लेते हैं परंतु समाज को लंबे समय तक इसका दुष्प्रभाव भुगतना पड़ता है। शादी विवाह सहित अन्य शुभ अवसरों पर डीजे व आर्केस्ट्रा बैंड बाजा पर खूब अश्लील गाने परोसे जा रहे हैं जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है जो समाज के लिए ठीक नहीं है। बड़े आश्चर्य की बात है कि इस पर मनोरंजन विभाग की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो रही है। दिन प्रतिदिन अश्लील गाने समाज मे परोसे जा रहे हैं जिससे आज की युवा पीढ़ी में इससे गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अब तो यही लगता है वह दिन दूर नहीं जब घर की बहू बेटियों को ऐसे समारोहों से अपने आप को अलग कर घर में चुपचाप बैठना पड़ेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *