Breaking News

ग्राम सभा के जमीन पर चल रहा अवैध पक्का निर्माण

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के एक ग्राम सभा की भूमि पर एक दबंग व्यक्ति अवैध तरीके से कब्जा कर रहा है जिसको लेकर गांव में रोष व्याप्त है।इस बाबत अवैध कब्जे को रोकने के लिये ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी परन्तु इसके बाद भी अफसरों ने अवैध निर्माण को रोकना मुनासिब नहीं समझा।

यदि जिम्मेदार अफसरों ने इस ओर ध्यान न दिया तो अवैध कब्जे को लेकर बवाल भी हो सकता है। बताते चले कि मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर के टोला अमहवा का है जहाँ सरकारी भूमि पर गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पक्के मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। अब तो यह देखना है जहां मकान निर्माण हो रहा है वह जमीन वैध है या अवैध तथा तहसील प्रशासन इसकी सुध लेती हैं या नही..??

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *