Breaking News
IMG 20220517 122631

फंदे से लटकती हुई मिली लाश

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में बीरबल भारती के घर के अंदर उनकी बहू पार्वती की लाश फंदे से लटकते हुये मिली।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में ही किसी की शादी में पूरा परिवार गया था तथा सब भोजन करने के बाद अपने घर आ गये और अपने- अपने रूम में सोने चले गये। जब सुबह हुयी तो अब पार्वती की सास अपने छोटे लड़के से कहा कि देखो तो तुम्हारी भाभी अभी सोई हुई है, तब उस लड़के ने दरवाजा खोलना चाहा जो दरवाजा अंदर से बंद था। तब वह खिड़की के रास्ते से देखा कि उसकी पार्वती भाभी की लाश फंदे से लटक रही थी। पूरा परिवार ये मंजर देखकर दंग रह गया और रोना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तब किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर थानाध्यक्ष अपने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से उतरवाकर पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *