Breaking News

निगम कर्मचारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित 19 सूत्रीय मांग पत्र में वर्णित मांगो को मनवाने की मांग को लेकर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उनके निजी सचिव अरुण कुमार शर्मा को सौंपा ज्ञापन। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यकारी प्रधान रघुबीर चौटाला ने की। इस अवसर पर जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला व उपमहासचिव सुनील चिंडालिया ने आंदोलन की घाोषणा करते हुए बताया कहा कि 17-18 मई को सभी पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी 23-24 मई को दो दिवसीय टूल डाउन,पैन डाउन हड़ताल की जाएगी।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर चौटाला, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया,सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया,बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन,इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह,ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम अधाना,वेद भड़ाना,कार्यालय विंग के प्रधान रंजीत शुक्ला,सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार ने कहा कि प्रशासन अपनी विफलताओं को छुपाने एवं निगम में फैले भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए निगम के छोटे कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर आन्दोलन के लिए भडक़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2018 से 2022 तक सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों का जीपीएफ, लिव-इन कैशमेंट,पेंशन एवं अन्य राशि का भुगतान नहीं किया गया है वही निगम के आउटसोर्सिंग पार्ट वन के कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है,सरकार द्वारा गेहूं खरीदने के लिए भी अभी तक गेहूं ऋण भी नही दिया गया है। कर्मचारियों के मैरिज लोन,शिक्षा भत्ता,एसीपी एरियर एवं पदोन्नति के मामले भी लंबित है,निगम आयुक्त कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता राम रतन,कृष्ण चिंडालिया,प्रेमपाल, शक्ति सिंह,श्रीपाल मोरिया, सुदेश,दर्शन सिंह सोया,महिला नेता सत्तो,सुरेश,कमलेश, ललिता,माया,राजबाला,शकुंतला आदि ने संबोधित किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में जजपा नेता कुलदीप तेवतिया ने की भाजपा ज्वाइन

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद की सेक्टर-8 हुड्डा मार्किट में …