Breaking News

समाजसेवी संस्था ” मंगलम -शिवपुरी” द्वारा आप सबके सहयोग से 9 आक्सीजन कन्संट्रेटर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को भेंट किये

 

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

शिवपुरी- मंगलम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोविड़ संकट के लिए शासन की ओर से मानसेवी समन्वयक के रूप में कार्यरत डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा 5 लीटर क्षमता के चार एवं 7 लीटर क्षमता के पांच कुल 09 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला कलेक्टर को दिए गए है। संस्था दवाओं ,भोजन,एवं राशन का वितरण भी विभिन्न स्तरों पर पिछले कुछ समय से कर रही है। इसी कड़ी में यह 09 कंस्ट्रेटर दिए गए है।

जिला कलेक्टर ने अपनी मौजूदगी में इन्हें जिला अस्पताल के डॉ दिनेश अग्रवाल वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ को सुपुर्द कराया। इस अवसर पर संस्था के सचिव ई. राजेन्द्र मजेजी,कोषाध्यक्ष दीपक गोयल,सहसचिव राजीव श्रीवास्तव ,विकास शर्मा मौजूद रहे।कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य हेतु मंगलम संस्था का धन्यवाद दिया।

डॉ गोविंद सिंह के मुताबिक जनसहयोग से संस्था कोविड़ से जुड़े अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता के लिए काम कर रही है।उन्होंने संस्था के सभी संचालको ,सदस्यों से इस संकट काल में आगे आकर अपनी भूमिका निभाने का आग्रह भी किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *