Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 26 at 9.44.49 PM

कुर्क होगा बाहुबली मुख्तार की पत्नी व सालो के मकान मऊ पुलिस ने चस्पा की नोटिस

 

गाजीपुर ;बाहुबली मुख्तार अंसारी की परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन लगातार उनके नाते-रिश्तेदारों के साथ ही करीबियों के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मऊ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालो के मुहम्मदाबाद और महरुपुर में स्थित मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला कोतवाली मऊ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में हाजिर न होने पर भगौड़ा घोषित बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी की तलाश में पहुंची मऊ पुलिस ने मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मुहम्मदाबाद नगर के दर्जी मुहल्ला स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

इस दौरान लाउस्पीकर से उद्घघोसित किया कि आफसा अंसारी गैंगेस्टर के तहत आरोपी है और फरार चल रही है। उनके आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। किसी को भी अगर उनके बारे मे जानकारी मिले तो मुहम्मदाबाद व मऊ पुलिस अथवा न्यायालय को सचिूत करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके बाद पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर गांव पहुंची और मुख्तार अंसारी के ससुराल में गैंगस्टर के आरोपी उनके दो साले सरजिल उर्फ अतीफ व अनवर शहजाद के विरुद्ध भी मकान में नोटिस चस्पा कर एनाउन्स कर गांव वालो को इसकी जानकारी दिया। कुर्की की नोटिस चस्पा किए जाने के समय युसुफपुर दर्जी मुहल्ला व महरूपुर में काफी भीड़ जमा रही।

आपको बता दें कि बीचे 24 जुलाई को मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी की गाजीपुर पुलिस ने भांवरकोल क्षेत्र में 14 करोड़ 90 लाख की अचल सम्पत्ति को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की थी। पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही से मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों सहित करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *