Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 26 at 9.41.16 PM

बलिया: राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्णतः सफल बनाने हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट की हुई बैठक

जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एवं न्यायाधीश/सचिव सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में दिनांक 26/07/2022 दिन मंगलवार को समय 01ः30 बजे ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद न्यायालय बलिया के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.08.2022 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।

उक्त बैठक में दिनांक 13/08/2022 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या- 03 /नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया एवं सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 13.08.2022 को, अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें।

 

बैठक में श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (लोक अदालत), श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिविल जज (सी0डि0), सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया, सुश्री शाम्भवी यादव प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी सिविल जज (सी0डि0)/एफ.टी.सी., श्री राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ अपर सिविल जज (जू0डि0), श्री प्रवीण कुमार प्रियदर्शी अपर सिविल जज (जू0डि0), श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., श्री चन्दन सिंह, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. एवं श्री अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *