Breaking News

डाक विभाग की लापरवाही 14 को दिखाया डिलीवर ,26 को घर पहुंचा डाक

IMG 20220726 WA0077 1

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। डाक विभाग की लापरवाही से पोस्ट ऑफिस जंगल शालिग्राम वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी की जनता काफी परेशान है। आए दिन डाक विभाग की लापरवाही से समय से डाक लोगों तक नहीं पहुंचने की भी शिकायत लोगों ने की है। मामला तब तूल पकड़ा जब 14 जुलाई को इंटरनेट पर जंगल शालिग्राम पोस्ट 273914 ने डाक को रिसीव करवा दिया परंतु ग्राहक के घर तक डाक नहीं पहुंचा शिकायतों के बाद 26 जुलाई मंगलवार को डाक पहुंचाया गया। मामला संज्ञान में आते ही डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक मनीष ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

IMG 20220726 WA0076
बता दें कि मामला मानस विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 28 का है। विगत 27 जून को एटीएम के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा असुरन पर ग्राहक गिरीश नारायण चौबे द्वारा एटीएम के लिए आवेदन किया गया था। डाक से एटीएम घर पहुंचने की सूचना पर डाक विभाग को एटीएम अप्लाई करने के बाद बार-बार सूचित किया गया इसके साथ ही डाकिया एच एन गिरी से बार-बार निवेदन किया गया की डाक मिलते ही वह हमारे घर पहुंचा दे। परंतु डाकिया एच एन गिरी तथा जंगल शालिग्राम पोस्ट ऑफिस की लापरवाही से डाक को ऑनलाइन तो रिसीव करा दिया गया परंतु वह ग्राहक तक नहीं पहुंचा। काफी परेशानियों का सामना होते देख ग्राहक ने इसकी शिकायत प्रवर अधीक्षक मनीष से की। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया प्रवर अधीक्षक के आदेश पर डाक को तत्काल 26 जुलाई मंगलवार को ग्राहक तक पहुंचाया गया।
इस बारे में जंगल शालिग्राम पोस्ट ऑफिस की पोस्ट मास्टर निशा कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डाक पहुंचाने में लापरवाही हुई है जो काफी निंदनीय है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक मनीष ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा की जांच के आदेश दे दिए गए हैं इसके पहले भी डाकिया एच एन गिरी के खिलाफ डाक न पहुंचाने को लेकर काफी शिकायतें आई हैं। बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *